Kapil Gupta
Ghaziabad
मेरा ये पहला अनुभव था इस तरह के शिविर का तीन दिन में अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रखा जाए वो भी बिना किसी दवाई के दूसरी बात मोबाइल डिटॉक्स का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा, आज के आपाधापी भरे जीवन में भी हम मोबाइल के बिना जी सकते है, तीसरी बात “अल्पाहार ही जीवन का आधार ” भोजन जीवित रहने के लिए , स्वच्छ, पौष्टिक और शुद्ध वातावरण में रहना अपने आप में एक अनूठा एहसास था बहुत अच्छा लगा तीर्थ राज पुष्कर में इस शिविर में, कोटि कोटि प्रणाम धन्यवाद कपिल गुप्ता गाजियाबाद
CA Bharat Bhushan Bansal
Ajmer, Rajasthan
Sharda Tondon
Ajmer, Rajasthan
21 अप्रैल को आपके आश्रम में, आपके दिव्य सान्निध्य में जो आनंदमयी और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई, वह हृदय को भीतर तक स्पर्श कर गई। वह अनुभव जैसे नेत्रों के माध्यम से आत्मा में उतर गया हो, जिसने जीवन को एक नई दिशा प्रदान की।
आज की भौतिकतावादी दुनिया में आपकी शिक्षाएँ और सत्संग एक अमूल्य निधि के समान हैं। आपने जिस श्रद्धा, ध्यान-शक्ति और योग-साधना से हमें मार्ग दिखाया, वह अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक है।
आपके द्वारा प्रदान किया गया आहार-प्रसाद, सेवा का भाव, तथा आपकी निष्ठा गहराई तक अनुभूत हुई। आपकी साधना की विधियाँ, विशेषकर ऑयल पुलिंग (तेल द्वारा मुँह की शुद्धि), साधकों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।
गौमाता की सेवा और गोपालन केवल धार्मिक ही नहीं, आत्मिक उन्नति का भी सशक्त माध्यम हैं। गोमय (गौमाता का गोबर) का सदुपयोग और गोवर्धन सेवा जैसे कार्य आत्म-विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
मैं इन समस्त अनुभवों और शिक्षाओं के लिए आपके चरणों में अपनी गहन कृतज्ञता अर्पित करती हूँ। मेरी शुभकामना है कि साधकजन आपकी प्रेरणाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और एक आध्यात्मिक, संतुलित एवं सार्थक जीवन की ओर अग्रसर हों।
आपकी कृपा के लिए हृदय से धन्यवाद।
आपकी, शारदा माँ
Sushil Garg
Ajmer, Rajasthan
इस शिविर से मुझे जिंदगी जीने की कला, आनंद अनुभूति, स्वास्थ्य, आहार, विचार, योग, प्राणायाम तथा आध्यात्मिक ज्ञान का संगम होने से परिपूर्ण ऊर्जा का स्रोत मिला है। धन्यवाद गुरु मां।💐💐💐💐
Amit Goyal
Delhi
A Transformative Journey at Anandvan — The Svadarshan Sadhna It was an absolute blessing to be a part of the 3 days residential Shivir at Anandvan, under the divine grace of Guru Maa Chaitanya Meera. Every single moment spent in Anandvan felt like pure bliss — a sacred journey inward, rightfully named The Svadarshan Sadhna.
When I committed to participating, I had no idea what awaited me. But what unfolded was far beyond anything I could have imagined. I witnessed my unresolved emotions gently surfacing and dissolving through well-crafted introspection exercises, inner cleansing through guided yogic techniques, and bodily detoxification using Panchkarma and personalized naturopathy treatments tailored to each individual’s needs.
Nourishment, too, was taken care of with utmost love — wholesome, natural meals rich in both micro and macro nutrients, thoughtfully prepared and lovingly served under the close supervision of Guru Maa herself.
The meditative sessions in the lap of nature were unlike anything I’ve ever experienced — deeply grounding and elevating at the same time.
Most precious of all was the immense love, affection, and connection that blossomed during those three days — a renewed love for myself, a deep respect for nature, and a boundless sense of gratitude. It was truly a journey of transformation — a reunion with my inner self. Guru Maa, I love you. I love myself. And I love all that I have. Regards Amit Goyal
Swati Soni
Delhi
Grateful for the opportunity to join zoom classes of various Sadhna’s and attenting Katha’s where GuruMaa delivered the messages with clarity and care, your sessions was the highlight, forever grateful for your care, understanding and guidance which you gave through all of Katha’s. I have been able to see the positive changes in my life and able to see things from a bigger picture, You have magic.
Sona Mehta
California
Jai Shree Gurudev, It was an extremely divine experience for me to be able to do the darshan with Guruma of Lord Jagganthji in Puri and other holy temples in Puri. Listening to the divine leelas of Shri Krishna by Guruma during the Shreemadh Bhagwatam Saptaah where our day began with early morning Hawans. Surya Aradhana around sunrise specially by Guruma on the beach was a very beautiful experience. During Guruma’s visit to California last year, we were blessed to have her visit us on the Guru Poornima day. Learning in person from her the Panchatatwa Sadhana was quite an experience in person back to back two days. It was very impactful and empowering. Thank you so much Guruma for showering us all with so much of your grace and love.
Dr. Asha Mehta
Banswada, Rajasthan
राजस्थान के दक्षिणी छोर पर स्थित बांसवाड़ा शहर ,जिसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है और इसे सौ द्वीपों का शहर भी कहते हैं । श्रीमान वेद प्रकाश जी मित्तल (सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग ,राजस्थान) की सद्प्रेरणा से 22 फरवरी से 28 फरवरी 2015 तक बांसवाड़ा में पहली बार परम श्रद्धेय चैतन्य मीरा गुरु मां का ग्लोरियस लाइफ शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मेरे पति श्री मदन मोहन मेहता सीनियर एडवोकेट एंड टैक्स कंसलटेंट, मेरे पुत्र श्री सृजेश मेहता एवं मैंने जीवन जीने की कला के महत्वपूर्ण सूत्र सीखे।उसके उपरांत अप्रैल 2015 में उनके श्रीमुख से भागवत कथा पहली बार सुनी। 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2017 तक बांसवाड़ा में नानी बाई का मायरा का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ । श्रीमान मित्तल जी के सद्प्रयास से आश्रम में 16 निर्धन कन्याओं का (जिन्होंने ईसाई धर्म से हिन्दू धर्म में घर वापसी की थी) सामूहिक विवाह हुआ। मैं कोरोना काल में 4 जून से 11 जून 2020 तक वर्चुअल आनंद यात्रा का हिस्सा बनी। 10 नवंबर से 16 नवंबर 2024 तक गुरु मां के सान्निध्य में मैंने और मेरे पति ने ब्रजधाम की 84 कोस परिक्रमा रसीली ब्रज आनंद यात्रा संपन्न की।इस यात्रा में हमें परम आनंद की अनुभूति हुई। गुरु मां की प्रभावी मधुर वाणी ,उनका शास्त्रों का स्वाध्याय, उनकी नृत्य कला और समाज के बच्चों ,युवाओं और वरिष्ठ जन को सकारात्मक दिशा देने की सोच ने मुझे बहुत अधिक प्रभावित किया है।मैं हृदय की अतल गहराइयों से उनके उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आध्यात्मिक जीवन-यात्रा की सफलता और सार्थकता हेतु शुभकामना करती हूं। 🙏🙏🙏🌹🌹🌹 डॉक्टर आशा मेहता सेवानिवृत्त कालेज व्याख्याता(हिन्दी) बांसवाड़ा (राजस्थान)
Rachana Neeraj Aroda
Hare Krishna🙏🙏, We were so pleased to meet and interact with Chaitanya Meera mataji in summer of 2024. As her name signifies “Caitanya” and “Meera” who are great devotees for the supreme personality of Godhead Krishna. Mataji has been wonderful devotee as she sprinkles the love of Lord Krishna to the heart of who ever she meets. We recall very nice and insightful discussion with Caitanya Meera Mataji about Krishna consciousness and Six Gosvamis of Vrindavana. She gracefully shared her wisdom and realizations with a touch of service and devotion to the supreme lord Krishna.
Arpit
Last summer, we had the honor of hosting Guru Maa, a spiritual teacher from India, and it was an unforgettable experience. She taught us simple but powerful practices like Five Elements Yoga, meditation, and shared wisdom from the Bhagavad Gita. Her peaceful presence brought so much positivity to our home, and my kids were inspired by her kindness and wisdom. Guru Maa’s guidance helped us connect with ourselves and each other in a deeper way. We are so grateful for the love and wisdom she shared with us.
Ved Prakash Mittal
आज से करीब 13 वर्ष पूर्व जयपुर में गुरू माँ चैतन्य मीरा के “माई ग्लोरियस लाईफ शिविर में भाग लिया। इस शिविर में ध्यान, योग के साथ-साथ छोटी-छोटी सहज, सरल क्रियाएं करवायी जाती हैं। इस शिविर के पश्चात् जीवन के दो भाग हो गये – एक शिविर से पहले, दूसरा शिविर के बाद । पहले जीवन में केवल निजी हित ही सर्वोपरि थे शिविर के बाद सामाजिक हित प्राथमिक हो गये और निजी हित गौण हो गये। जीवन की दिशा और दशा इस शिविर के बाद बदल गयी और कार्यशैली और विचारों में भारी परिवर्तन आ गया। मैं GST विभाग में अधिकारी था अब मेरी शक्तियाँ विनाश में न लगकर posting वाले स्थान के विकास में लगने लगी। मैने गुरू माँ के अनेक शिविर आयोजित किये जिनसे लोगों को शारिरीक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक उन्नति का भारी लाभ मिला। पाँच वर्ष तक गुरू माँ के साथ सामाजिक कार्य करता रहा परन्तु फिर भी मन में संदेह था कि भगवे वेश वाले ठग होते हैं जो कि धर्म की अफीम खिलाकर लुटते हैं। पाँच वर्ष पश्चात् सारे संदेह दूर हो गये और अंत में गुरू माँ से गुरू दीक्षा ली। ऐसे समर्थ गुरू पाकर जीवन धन्य हो गया। गुरू माँ का शिविर जीवन बदलने वाला अतुल्य एवं अमूल्य हैं। प्रार्थी वेद प्रकाश मित्तल सेवानिवृत अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी विभाग, जयपुर।